item(s)

Thursday, 25 June 2020

गोपालगंज में 13 और सीवान में 6 लोगों की जान गई, 12 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

बिहार में गुरुवार को बिजली(ठनका) गिरने से 6 जिलों में 31 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों में गोपालगंज के 13, सीवान के 6, दरभंगा के 5, मोतिहारी के 3, बेतिया और मधुबनी के 2-2 लोग शामिल हैं। सीवान के भगवानपुर और अरुआ गांव में बिजली गिरने से मकान गिर गया।

गोपालगंज के उचका गांव में अलग-अलग जगहों पर खेत में काम कर रहे सात लोगों कीमौत हो गई। बरौली में दो, सोनबरसा और खजूरिया में एक-एक की जान गई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं। इसके अलावा कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भी भारी बारिश की संभावना है।

सीवान में भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश में तीन सिस्टम सक्रिय हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व में आगे बढ़ेगा और बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्रों के करीब पहुंचेगा। मानसून ट्रफ भी 27 जून तक तराई क्षेत्रों में रहेगा। इस वजह से बिहार में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्व की तरफ से हवाएं चलेंगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सीवान में बिजली गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां के दो गांवों में बिजली गिरने से मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4ILCo
Quantity : Add to Cart

No comments:

Post a Comment

Sample Text

Home | About Us | Contact Us | Disclaimer | Privacy Policy