हरियाणा में गुरुवार को कुल कोरोना मरीजों की संख्या 12185 पहुंच गई है। 185 नए मरीजों का इजाफा हुआ जबकि 32 पुराने मरीज ठीक होकर घर पहुंचे। नाजुक हालत के मरीजों की सांसें लगातार उखड़ रही हैं। कोरोना से दम तोड़ने वाली जिदंगियों की संख्या में बढ़ोतरी सरकार की चिंता बढ़ा रही है। अलबत्ता अभी 188 मरीज कोरोना की लड़ाई हार चुके हैं, जबकि 65 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 49 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो वेंटीलेटर पर 16 जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है, मरीजों के ठीक होने की संख्या हर रोज बढ़ रही है। अब तक 6957 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 5040 एक्टिव केस ही बचे हैं।
गुरुवार को 9 जिलों में 175 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 12185 पर पहुंच गया है। नए मामलों में सबसे ज्यादा सोनीपत में 66, गुड़गांव में 65, भिवानी में 15, करनाल में 14, रोहतक में 7, पंचकूला में 3, हिसार व झज्जर में 2-2 तथा फतेहाबाद में एक संक्रमित मिला। इसके साथ ही हिसार में 17, भिवानी में 9, झज्जर में 4 तथा सिरसा में 2 मरीज ठीक होकर लौटे।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 234281 पर पहुंच गया है, जिसमें 216813 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5283 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.32 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 57.06 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 13 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 9242 पर पहुंच गया है। कोरोना से 188 मौतों से मृत्युदर 1.54 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 188 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 188 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 131 पुरूष और 57 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 75, फरीदाबाद में 65, सोनीपत में 11, रोहतक में 7, पानीपत में 6, जींद व रेवाड़ी में 4-4, झज्जर, अंबाला, भिवानी व करनाल में 3-3, पलवल में 2 तथा हिसार व चरखी-दादरी में 1-1 की मौत हो चुकी है।
यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति
- फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 12185 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 4827, फरीदाबाद में 2797, सोनीपत में 1020, रोहतक में 488, अंबाला में 299, पलवल में 280, भिवानी में 331, करनाल में 250, हिसार में 208, महेंद्रगढ़ में 201, झज्जर में 210, रेवाड़ी में 218, नूंह में 160, पानीपत में 137, कुरुक्षेत्र में 112, पंचकूला में 102, फतेहाबाद में 95, जींद में 96, सिरसा व यमुनानगर में 90-90, यमुनानगर में 85, कैथल में 70 तथा चरखी-दादरी में 69 संक्रमित मिले हैं।
- वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 6957 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 2877, फरीदाबाद में 1306, सोनीपत में 574, झज्जर में 136, रोहतक में 405, नूंह में 128, पानीपत में 98, पलवल में 190, अंबाला में 182, हिसार में 118, करनाल में 154, नारनौल में 144, जींद में 36, पंचकूला व यमुनानगर में 50-50, कुरुक्षेत्र में 66, भिवानी में 105, सिरसा में 72, फतेहाबाद में 67, कैथल में 52, रेवाड़ी में 82, चरखी-दादरी में 45 तथा यूएस से लौटे 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-in-haryana-cases-district-city-wise-news-updates-gurgaon-faridabad-bhiwani-ambala-karnal-sirsa-hisar-jind-127445809.html
No comments:
Post a Comment